Breaking News

मऊ में कोटेदारों ने किया प्रदर्शन, सौंपा मांग पत्र।

मऊ।


मशीन खराब होने का लगा आरोप

नगरीय कोटेदारों ने आज कलेक्ट्रेट पहुँच कर जम कर किया प्रदर्शन,अधिकारियों को सौपा मांग पत्र।

          कोटेदार कल्याण समिति  के अध्यक्ष सुबाष चन्द्र पटेल के नेतृत्व में भारी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुँच कर जम कर नारेबाजी करते हुए  जिलापूर्ति अधिकारी को अपनी मांगों का पत्रक सौपा ।बाद में अपर जिलाधिकारी को भी मिल कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया ।जिसमें पीओएस (वितरण मशीन )के खराब व घटिया होने से वितरण में सही तरीके से काम नहीं करना । उक्त मशीन को वापस किये जाने तथा अगस्त  माह से पर्वेक्षणीय अधिकारियों की देख रेख में बितरण कराना । वर्तमान समय में जो कोटेदार को कमीशन मिलता हैं उससे दुकान का भाड़ा, ट्रैक्टर ट्राली की लड़ाई तथा उतरवाई व तौलने का किराया देना सम्भव नहीं हैं ।आगे कहा गया की हम लोगों को जो कमीशन मिलता हैं वह दैनिक मजदूर से भी कम हैं।इससे हम अपना परिवाद नहीं चला सकते ।इस लिए हम कोटेदारों को राज्य कर्मचारी जैसा वेतन व सुविधा दिया जाय ।
    इस प्रदर्शन सुबास चन्द्र पटेल,राजेन्द्र यादव राजू,राधेश्याम,तरुण सिंह,हरिशंकर सिंह,गिरीश राजभर,राजकुमार,रजिया,कमलेश,इकबाल अहमद,कैलाश,विजय राय,गुदरी,बेचू ,देवनरायण, संजय गुप्ता,ओमप्रकाश राय,जाकिर हुसैन ,राजेश भारतीय,द्धारिका प्रसाद,तरुण सिंह, आदि लोग सामिल थे।

रिपोर्ट- विपिन दुबे
ब्यूरो मऊ।

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                               ब्यूरो मऊ

     

और नया पुराने