आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के करैला गांव निवासी जहरीली शराब कांड का आरोपी फरार चल रहे। गनिका यादव पुत्र इंद्रदेव यादव के घर पर कुड़की की नोटिस चस्पा करने जीयनपुर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और नोटिस चस्पा किया।
इसके पूर्व कोर्ट से मिले आदेश के बाद जहरीली शराब कांड में आरोपी जो कि फरार चल रहा है।जबकि पुलिस ने गिरफ्तारी का काफी प्रयास किया जब गिरफ्तार और हाजिर नही हुआ तो बुद्धवार को जीयनपुर पुलिस का पूरा कुनबा गांव में 06 बजे पहुंची और डुग्गी पिटवाया और गांव के दो लोगों को बुला कर कुड़की की कार्यवाही करने का नोटिस चस्पा किया।
फरार आरोपी गनिका वर्तमान में ग्राम प्रधान है और जहरीली शराब से 29 मौतों के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गैंगेस्टर की धारा सहित 272/273/284/328/304/IPC व 60 एक्साइज एक्ट के तहत कई मुकदमा दर्ज किया है।तब से फरार चल रहा है।वहीं मोके पर मौजूद जीयनपुर कोतवाल संत लाल यादव व एसएसआई वीरेंद्र बहादुर सिंह व SI अरविंद तिवारी और साथ में अमरनाथ यादव, सुनिल, दीपक, श्याम राज, सुभाष यादव, आदि पुलिस के लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़