मऊ।
रानीपुर/मऊ,थाना रानीपुर अंतर्गत मऊ चिरैयाकोट मार्ग पर भवनपुरा गांव के सामने ट्रैक्टर व बाईक में भिड़ंत हो जाने से दो लोगो घायल हो गये । मिली जानकारी के अनुसार रामशबद यादव 45 वर्ष पुत्र चन्द्रिका यादव निवासी धर्मपुर , रामबृक्ष खरवार 55 वर्ष पुत्र जोखू खरवार निवासी भुजही व नन्हकू प्रजापति 45 वर्ष पुत्र स्व. पूजन थाना जहानागंज आजमगढ़ तीनों लोग बाईक पर सवार होकर
रानीपुर से अपने घर जा रहे थे की रानीपुर की तरफ आ रहे ट्रैक्टर में भिड़ंत होने से रामशबद यादव, रामबृक्ष गम्भीर रूप से घायल हो गये बाईक सवार नन्हकू प्रजापति को भी चोट आई। घायलो को स्थानीय लोगों ने रानीपुर प्राथमिक स्वा0 केंद्र पर भिजवया । ट्रैक्टर रानीपुर पुलिस हिरासत में है।
रिपोर्ट- धनंजय दुबे
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो मऊ