Breaking News

अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार।

मऊ।

मऊ/मधुबन थाना के चौकी इंचार्ज बेलौली श्री सच्चिदानन्द यादव मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर शिव मंदिर ग्राम लखनौर के पास दुबारी की तरफ से आ रही दो मोटरसाइकिल हिरो होन्डा स्पेलेन्डर यूपी 54 एल 9930 एवं यूपी 53 एन 3616 को रोकने का इसारा किया गया तो वह भागने लगे हम लोगो द्वारा घेर घार कर धर दबोचा गया दोनो वाहनो से ट्यूब में 100-100 लीटर अवैध कच्ची अपमिश्रण शराब एवं दोनों वाहनों के डिग्गी चेक करने पर उसमें शराब बनाने के उपकरण नौसादर फिटकरी नमक बरामद किया गया। पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपना नाम क्रमशः रमेष यादव पुत्र स्व0 रामाकान्त यादव निवासी नकिहवा परशिया देवारा थाना बरहज जनपद देवरिया व दुसरे ने अपना नाम सुनील यादव पुत्र चन्द्रिका यादव निवासी दुबारी थाना मधुबन मऊ बताया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियुक्तो के विरूद्ध मु0अ0सं0 393 धारा 272,273 भादवि व धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया। दोनो वाहनो को कोई कागजात न दिखाने पर एमवी एक्ट के धारा 207 में सीज किया गया।

रिपोर्ट- धनंजय दुबे
    

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                               ब्यूरो मऊ

     

  

और नया पुराने