आज़मगढ़।
सगड़ी।
स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने निकाली रैली।
अजमतगढ़ चैयरमैन नीतू जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
शिक्षा के अभाव में देश और समाज का विकास असंभव है, क्षेत्र के विकास के लिए अपने बच्चों को शत प्रतिशत शिक्षित करना अभिभावकों का नैतिक धर्म है, किसी भी दशा में लोगों को अपने बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजना होगा तभी स्वयं और समाज का विकास संभव है तथा सभी बच्चे अपने आसपास के बच्चों को प्रतिदिन नियमित विद्यालय आने व किसी कारणवश विद्यालय नहीं आ पा रहे बच्चों को भी विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें। उक्त बातें नगर पंचायत चेयरमैन नीतू जायसवाल ने
ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान के रैली को रवाना करने से पूर्व अपने संबोधन में कही।
ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान एवं जागरूकता संगोष्ठी के तहत बच्चों द्वारा निकली जा रही रैली को नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया तथा रैली की अगवानी करते हुए बच्चों द्वारा नारे लगाये।
'कोई न छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार'
‘हिन्दु-मुस्लिम, सिख-इसाई मिलकर के सब करें पढ़ाई’
‘आधी रोटी खायेंगे, स्कूल जरूर जायेंगे’
‘अब ना करो अज्ञानता की भूल, हर बच्चे को भेजो स्कूल’
‘एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा'
'घर-घर विद्या दीप जलाओ, अपने बच्चे सभी पढ़ाओ।
रैली की अगवानी के दौरान नगर के प्रमुख मार्गो से भ्रमण कर लोगों में शिक्षा के प्रति जागरुकता फ़ैलाने तथा शत-प्रतिशत बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की।
रिपोर्ट- ब्यूरो
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़