Breaking News

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

कई बार तहसील दिवस,जिलाधिकारी से अतिक्रमण हटाने कर चुके शिकायत।

दर्जन भर सरकारी नम्बरो पर भू माफियाओ द्वारा किया गया है अतिक्रमण।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के भरौली ग्राम पंचायत में सरकारी जमीनों पर गांव के ही कुछ दबंगो ने अतिक्रमण कर मकान, नाद, खूंटा, दीवाल आदि बनाकर अतिक्रमण कर रखे है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को गांव के कालीचौरा पर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अतिक्रमण नही हटाने पर सड़क पर उतरने एव तहसील का घेराव करने की चेतावनी दी। जबकि ग्रामीण जिलाधिकारी, तहसील समाधन दिवस आदि पर दर्जनों बार अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाते हुए शिकायत की पर अतिक्रमण नही हटाया गया जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
गांव में गाटा संख्या- 428,429,701,705,716,719,743 ख,744 क,740,810,815,826,624,आदि गाटे जो कि खलिहान, घूर गढ्ढा, सौरहन, होलिका दहन, पोखरी, चकमार्ग, चकनाली, बंजर एव नवीन परती के नाम से सरकारी अभिलेखों में दर्ज है।जिसकी सूचना के अधिकार से भी मांगा पर जबाब नही मिला। जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, तहसील दिवस आदि के तहत ग्रामीणों ने शिकायत किया पर अब तक महीनों बीत जाने के बाद भी तहसील प्रशासन ने कार्यवाही नही की जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। जबकि कुल रकबा लगभग 02 बीघा पर भू माफियाओ ने अतिक्रमण कर रखा हैं। जिसे लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।जबकि योगी सरकार ने सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण किये भू माफियाओ के खिलाफ कठोर कार्यवाही के आदेश दिए है पर आदेशो का पालन नही होने से भू माफियाओ के हौसले बुलंद है। तहसीलदार पीके राय ने कहा कि जिन सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण है उसे चिन्हित कर कार्यवाही की जा रही है और जिन पर मुकदमे है उसे तेजी से निबटाये जा रहे है। इस दौरान धरमु यादव,विक्रम यादव,रामशकल यादव, राम प्रकाश यादव,मुंशी चौहान, भानमती देवी,दुलारी देवी,सन्तरी देवी,मनीता देवी,मेवाती देवी, यशोदा देवी आदि रही।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
     जोन रिपोर्टर

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

                

और नया पुराने