Breaking News

टेम्पो पलटने से दर्जनों बच्चे घायल।

मऊ।

टेम्पो पलटने से दर्जनों बच्चे घायल।

थाना सरायलखंसी क्षेत्र के जगदीपुर गांव के पास अलसुबह ही एक स्कूल टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट जाने से दर्जनों बच्चे घायल हो गए ।स्थानीय लोगो ने आनन फानन में सभी घायल बच्चो को तुरंत जिला अस्पताल पहुँचा दिया जहां उनका इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी अनुसार सेन्टफ्रांसिस स्कूल अदरी का वाहन टेम्पो सोमवार की सुबह बच्चो को लेकर विद्यालय जा रहा था कि अचानक लगभग 7 बजे रास्ते मे अनियंत्रित हो पलट गया ।बच्चो के चीख चिल्लाहट सुन चारो तरफ हाहाकार मच गया ।स्थानीय ग्रामीणों ने दुर्घटना में घायल बच्चो को वहाँ से जिला अस्पताल पहुचाया जहा इलाज चल रहा है ।दुर्घटना में घायल बच्चो का इलाज कर रहे चिकित्साधिकारी ने बताया कि सभी घायल बच्चे खतरे से बाहर है।

संवाददाता- धनंजय दूबे

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                               ब्यूरो मऊ

     

  

और नया पुराने