Breaking News

प्राथमिक विद्यालय के ऊपर गिरा हाईटेंशन तार, बाल बाल बचे बच्चे, बिजली विभाग की लापरवाही आयी सामने।

मऊ।

प्रधानाध्यापक बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार कर चुका था शिकायत।

अधिकारियों की लापरवाही से घट सकती थी बड़ी दुर्घटना।

रानीपुर विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेवादा में स्थित प्राथमिक विद्यालय में आज दोपहर करीब 12 बजे 11 हजार का हाईटेंशन तार विद्यालय के ऊपर गिर गया जिसमें बच्चे बाल बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार शिक्षा क्षेत्र रानीपुर के प्राथमिक विद्यालय नेवादा पर 11 हजार का हाईटेंशन
तार स्कूल के ऊपर से गया हुआ है , जो आज करीब 12 बजे अचानक स्कूल के ऊपर टूट कर गिर गया तार गिरने से अध्यापक घबरा गये और आनन फानन मे जल्दी से बिजली कटवाई गयी। प्रधानाध्यापक
मीरा सिंह ने बताया कि- तार बहुत ही जर्जर
हो गया था इसकी शिकायत मेंने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से की थी, लेकिन मामले को गंभीरता से नही लिया गया और कोई भी कर्मचारी मौके पर नही आया, लेकिन आज जिस  तरह से विद्यालय के ऊपर तार गिरा है अगर विद्यालय के बाहर कोई भी बच्चा रहा होता तो आज बडी घटना घट जाती और कोई भी उच्चाधिकारी इस मामले को अपने हाथ मे नही लेता।

रिर्पोटर - धनंजय/ रविकांत

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।        

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                ब्यूरो मऊ

     

और नया पुराने