Breaking News

झाड़ फूँक के चक्कर में हुई किसान की मौत।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

किसान के परिवार में असामयिक सर्पदंश से हुई मौत में रोते बिलखते रहे परिजन ।

जीयनपुर थाना क्षेत्र में एक किसान की धान के खेत में सर्पदंश के उपरांत ग्रामीण व परिजन  द्वारा झाड़-फूंक के लिए दौड़ते रहे, जिसमें नौजवान किसान की मौत से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
जानकारी के अनुसार छन्ने राजभर पुत्र सेतु राजभर उम्र 38 साल निवासी चक अजीज लक्षिया जीयनपुर जो बरसात के उपरांत अपने धान को खेत में देखने हेतु गया हुआ था। खेत में ही शाम 3:00 बजे विषैले सांप ने डंस लिया, ग्रामीणों व परिवार के  द्वारा उसे झाड़-फूंक कराया गया व सती माई के स्थान गाजीपुर जीप से ले गए सती माई के स्थान पर ले जाते समय मृतक छन्ने  राजभर रास्ते में बातचीत करते हुए गांव वालों के साथ गया किंतु सती माई के स्थान पर पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया व देर रात शव को लेकर ग्रामीण घर पर वापस आए वही उपचार हेतु स्थानीय व जिला अस्पताल किसी भी डॉक्टर के पास उसे नहीं ले जाया गया मृतक की पत्नी मीना का रो-रोकर बुरा हाल रहा उसके पास पांच बच्चे हैं, जिनमें सुजीता 13 साल , नीतू 11 साल , धनंजय 9 साल , धीरज 6  साल व नीरज 3 साल के हैं। छन्ने परिवार के भरण पोषण हेतु मजदूरी व ड्राइवरी करता था, ग्रामीणों ने जीयनपुर थाने में इस्तगासा देकर शव  को पोस्टमार्टम हेतु भेजा वहीं तहसीलदार प्रेम प्रकाश राय ने नियमानुसार सरकारी सुविधा दिलाने का भरोसा दिया।

 रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
     जोन रिपोर्टर

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

                        

और नया पुराने