आज़मगढ़।
सगड़ी।
जीयनपुर बाजार में शुक्रवार से जहाँ रामलीला का शुभारम्भ हो रहा है वही दूसरी तरफ बाजार में विजयादशमी को देखते हुए अभी से दुर्गा पंडाल में देवी प्रतिमाएं स्थापित कर दी गयी और सजावट व लाईट की व्यवस्था तेजी से की जा रही है। बाजार में लगभग डेढ़ दर्जन देवी पंडाल एक से बढ़ कर एक पंडाल तैयार किये जाते है। जहाँ पंडालों पर अभी से दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है।तो वही सात दिनों तक सती माता स्थति लघुबाल दुर्गा समिति द्वारा भक्तो के लिए जहाँ भंडारे का आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा है और उपवास रखने वालों के लिए फलाहार की भरपूर व्यवस्था की गई है।वही आदर्श रामलीला समिति के अध्यक्ष संतोष चौरसिया ने कहा कि 10 दिन तक चलने वाले रामलीला का मंचन किया जाएगा पुलिस की सुरक्षा रहेगी, भक्त शांति पूर्वक मंचन का आनंद ले और सहयोग करे।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़