आज़मगढ़।
सगड़ी।
दोनो पक्ष घायल, जिला हास्पिटल में भर्ती।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खालिसपुर ग्राम प्रधान पति एकरामुल्ला उर्फ शेरू पुत्र इनामुल्ला उम्र 34 वर्ष निवासी खालिसपुर थाना कोतवाली जीयनपुर की गांव के ही एक व्यक्ति से कई वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा है। गुरुवार की साम लगभग 07 बजे जीयनपुर से बाइक से घर लौटते समय जीयनपुर बाजार में शराब खाने के समीप गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर दिए, जिसमें से किसी ने चाकू से प्रहार कर दिया, जिसमें गर्दन में गम्भीर चोट आई है। हमले के बाद लोग भागने लगे, बाजार वासियों और प्रधान के साथियों में जमकर मारपीट होने लगी, जिसमे जमालुद्दीन उर्फ नन्हे पुत्र ओबेदुल्ला उम्र लगभग 50 वर्ष भी घायल हो गया, दोनो घायलों को इलाज के लिए ज़िला हास्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहाँ इलाज चल रहा है। प्रधान पति ने आरोप लगाया कि- गांव के कुछ लोग पहले से घात लगा कर बैठे थे और जानलेवा हमला कर घायल कर दिया जबकि अभी तक किसी की तहरीर कोतवाली में नही पड़ी थी। कोतवाल मंजय सिंह ने बताया की अभी तक तहरीर नही मिली है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी मामला चुनावी रंजिश से भी जुड़ा हो सकता है।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़