आज़मगढ़।
सगड़ी।
अजमतगढ़ ब्लॉक के छपरा सुल्तानपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय छपरा सुल्तानपुर द्वितीय में आगामी 24 सितम्बर रविवार को डॉ० डी डी सिंह और उनकी टीम के द्वारा निःशुल्क हेपेटाइटिस बी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें हेपेटाइटिस बी की तीसरी डोज लगाई जाएगी।
विदित हो कि हेपेटाइटिस बी की पहली डोज 19 मार्च को और दूसरी डोज 23 अप्रैल दी गयी थी। इस शिविर में जन्म से लेकर किसी भी उम्र के सभी लोगों को निःशुल्क टीका लगाया जायेगा। इस आशय की जानकारी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ० डी डी सिंह ने दी।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़