आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील अंतर्गत किसान इण्टर कालेज मुज़ार – सुरैना, के परिसर में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती समारोह राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाई बड़े गई। जिसके अध्यक्षता रामशकल पटेल व संचालन सत्यप्रकाश सिंह ने किया। कार्यक्रम का सुभारम्भ लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर दिप प्रज्वलन के बाद श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के आयोजकों ने आये हुये आगन्तुकों को अंगबस्त्रम व सरदार बल्भभाई पटेल की फोटो भेट देकर सम्मानित किया।
वक्ताओं में प्रोफेसर साकेत कुशवाहा भुतपुर्व कूलपति मिथला विश्वविद्यालय, अनिल राय प्रोफेसर हिन्दी विभाग गोरखपुर विश्वविद्यालय, अरविंद जायसवाल, पूर्व विधायक श्यामनारायन यादव, पूर्व सपा प्रत्याशी जयराम पटेल, विजय पटेल, लालसा सिंह, रामदरश सिंह, रमेश पटेल, घनश्याम पटेल व कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के पिता राजनाथ यादव व गुलाब सिंह पटेल के पिता बिरजु सिंह पटेल व रमेश यादव के पिता सिताराम यादव आदि ने संगोष्ठि में वर्त्तमान परिवेश में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रासांगिकता व रियासत- सियासत विषय पर चर्चा की गयी। बतौर मुख्य अतिथि ‘प्रोफेसर साकेत कुशवाहा’ ने कहा कि- सरकार बल्लभ भाई पटेल ने सभी सियासतो को मिलाकर एक अखण्ड भारत का निर्माण किया। तभी उनको लौहपुरुष सरदार पटेल की उपाधि मिली व पाच विश्वविद्यालयों ने बुलाकर सरदार पटेल को डाक्टरेट की उपाधि दी। सरदार पटेल ने अपने कार्यों हमेशा प्रसांसिक रहे। विद्यालय के बच्चों से सरदार पटेल के बारे मे संवाद भी किया। वही ‘प्रोफ़ेसर अनिल राय’ ने बताया कि- आजादी के बाद भी देश साम्राज्यवाद व सामंतवाद से ग्रसित था। सामंतवाद के खिलाफ सरदार पटेल पहला बागडोली का किसान आंदोलन था। इसके बाद अवध में 1919 किसान आन्दोलन हूआ। किसानो व किसान आन्दोलन के नायक थे। वक्ताओं व स्रोताओ को बताया कि सरदार पटेल व महात्मा गाधी के उपर टिप्पणी करना ठिक नही है। ‘धनश्याम सिंह पटेल’ कहा कि- आज पुरा देश सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती मना रहा है। सरदार बल्लभ भाई पटेल विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। आजादी के बाद भी उन्होंने देश की एकता के लिए प्रधानमंत्री के पद को त्याग दिया। इस अवसर पर रामाश्रय राय, श्रीनिवास पटेल, अभय राय, परमानंद पटेल, वरुण सिंह, अरूण पटेल, चिंटू जायसवाल, नारद पटेल, रामसरन यादव, अभिमन्यु राम, नागेन्द्र सिंह, आदि लोग रहे।
रिपोर्ट- मनोज सिंह
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़