आज़मगढ़।
सगड़ी।
नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने निकाला जुलूस।
अध्यक्ष पद के 6, महामंत्री पद के लिए 4 प्रत्याशियों ने किया नामांकन।
सुबह 11:00 बजे से 2:00 बजे तक हुआ नामांकन।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पी जी कॉलेज मालटारी में छात्र संघ चुनाव के लिए बुधवार को गहमा गहमी के बीच नामांकन हुआ। वही अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशियों और महामंत्री पद के लिए 4 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन के बाद जमकर नारेबाजी की और जुलूस निकाला। विद्यालय के दोनों तरफ बैरीकेटिंग की गई थी। नामांकन शांति पूर्वक संपन्न हो गया। चुनाव अधिकारी डॉक्टर कैलाश नाथ गुप्त एवं विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राम अवध सिंह यादव ने बताया की अध्यक्ष , महामंत्री , उपाध्यक्ष पद और पुस्तकालय मंत्री शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे।
अध्यक्ष पद के लिए आशीष यादव, साधना यादव, संतोष कुमार ,विभव चौहान, चंदन कुमार, रामरतन कुमार ने नामांकन किया वही साधना यादव ने दो सेट में नामांकन किया।
महामंत्री पद के लिए विनय कुमार, वृंदापति कुवंर, अजीत कुमार और रामनयन यादव ने नामांकन किया
उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी ने नामांकन किया सुजीत कुमार और सत्य प्रकाश चौधरी।
पुस्तकालय मंत्री के लिए विशाल कुमार, रवि कौशल और अशोक यादव ने नामांकन किया।
वही शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के लिए प्रशांत कुमार यादव ने नामांकन किया जिसका निर्विरोध चुना जाना तय है। नामांकन सुबह 11:00 बजे से 2:00 बजे तक हुआ इस दौरान विद्यालय के दोनों तरफ बैरिकेटिंग की गई थी।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कई थानों की फोर्स लगाई गई थी। शांतिपूर्ण नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने जुलूस निकाला।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
ज़ोन रिपोर्टर
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़