आज़मगढ़।
शाहगढ़।
काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक शाखा शाहगढ़ के तत्वावधान में बुधवार को ब्लॉक सठियांव के एक निजी महाविद्यालय में सतर्कता जागरुकता एवम वित्तीय समावेशन पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय परिवार सहित क्षेत्रीय जनता ने भी भाग लिया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी डी एम नाबार्ड शिवशंकर ने भरस्टाचार उन्मूलन पर बोलते हुए कहा कि भ्र्ष्टाचार को तभी खतम किया जा सकता जब जनता इसके लिये पूरी तरह से जागरूक होगी ।उन्होंने भ्रष्टाचार उन्मूलन में सभी लोगों से सहभागिता आह्वाहन किया ।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवम शाखा प्रबंधक सी पी राम ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में शुचिता एवं पारदर्शिता को अपनाना चाहिए और इस दिशा में आगे आकर लोगों को इसकी महत्ता को बताया जाना चाहिए ।कार्यक्रम की अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बैंकों के प्रयासो की सराहना की ।वित्तीय साक्षरता केंद्र के परामर्शदाता एल पी यादव ने भी लोगों को बैंक की योजनाओं की चर्चा की ।प्रधानमंत्री जनधन योजना एवं डिजिटल पेंमेंट पर विस्तार से चर्चा किया ।इस अवसर पर रामेश्वर सिंह, मुखराम,वी के सिंह, परवेज अख्तर,कैलाश नाथ चौहान,राघवेंद्र सिंह,कामरुजमा,आर डी सिंह,सहित ग्रामीण भोला चौहान, श्यामदेव चौहान, रामबली यादव,उदयराज सिंह, संतोष मिश्रा, सुदर्शन यादव,रामअवध पाल, आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- ब्यूरो
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़