Breaking News

एनम सेंटर का स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण।

आज़मगढ़।

शाहगढ़।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सठियांव के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राहुल कांत यादव बुधवार को विभिन्न एनम सेंटर का औचक निरीक्षण किया जिसमें टीका काऱण के प्रति घोर लापरवाही पायी गईं कही हाजिरी बनाकर एनम फरार थी तो कही पर खास-फूस गंदगी का अम्बार पाया गया ।
टीका करण के दिन उपकेंद्र महलिया गांव में एनम अपनी हाजिरी लगाकर फरार थी तो मौके पर आगनवाड़ी कार्यकर्ती व आशा पायी गई ।फरार एनम का एक दिन वेतन काटने के साथ-साथ तैनात एनम किरन से फरारी काटने का स्पष्टीकरण मांगा ।इसके बाद शाहगढ एनम सेंटर पर निरीक्षण किया तो वहाँ पर गंदगी देख बिफर पड़े ।साफ-सफाई के लिए निर्देश दिया ।निरीक्षण के अगले क्रम में मोहब्बतपुर गांव में एनम सेंटर पहुचे तो वहां सब कुछ सही पाया गया ।स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने स्वास्थ्य समिति का खाता ग्रामप्रधान व आशा के संयुक्त हस्ताक्षर से खोलने को कहा पूर्व में यह खाता प्रधान व एनम के संयुक्त हस्ताक्षर से संचालित हो रहा था।

रिपोर्ट- ब्यूरो

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

              
    

और नया पुराने