Breaking News

गावँ में भी हैं अच्छे खिलाड़ी, सुविधाओं के अभाव में नहीं हो पाता विकास- आशीष यादव (छात्र नेता)

आज़मगढ़।

सगड़ी।

सगड़ी तहसील के नरहन खास में बाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें दूर दराज से आई हुई दर्जनों टीमों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि छात्र नेता(श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आशीष यादव ने फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया, उद्घाटन मैच की शुरुआत छपरा सुल्तानपुर और मेघई घास के बीच हुआ।
इस दौरान आशीष यादव ने इस अवसर पर कहा कि- गांव में भी अच्छे खिलाड़ी रहते है परन्तु उनको सुविधा न मिलने की वजह से उनके क्षमता का विकास नहीं हो पाता है प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों के व्यक्तित्व में निखार आता है, स्वच्छ शरीर में ही स्वच्छ मन का वास होता है शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल आवश्यक है।
कबड्डी प्रतियोगिता को देखने के लिए स्थानीय लोगों का भारी संख्या में जमावड़ा लगा रहा जो खिलाड़ियें का उत्साहवर्धन करते रहे।
अंत में आयोजन कर्ता जय बहादुर चौहान ने सबको धन्यवाद ज्ञापित किया।

रिपोर्ट- ब्यूरो
    

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

                        

और नया पुराने