आज़मगढ़।
सरायमीर।
सरायमीर स्थानीय कस्बा में विजय दशमी का मेला धूमधाम से शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। मेला में फूटपाथ पर दुकान लगाने के बाहरी दुकानदारों ने एक दिन पूर्व सोमवार की शाम को ही सड़क के किनारे रस्सी व बल्ली से घेर कर दुकान के लिए जगह सुरक्षित कर ली थी ।और मंगलवार को दोपहर से अपनी अपनी दुकानों को सामानों से सजाने लगे । पूरा कस्बा में खिलवने , लाई गट्टा , मिठाइयां , केला एवं कई तरह के सामानों की दुकानें लगी हैं । वहीं पर सरायमीर की दुर्गा पूजा समितियों के द्वारा कस्बा में पवई लाडपुर , नन्दावं मोड़, मवेशी खाना तिराहा , रोडवेज की शंकर जी मंदिर के पास, पुलिस बूथ के समीप, ठाकुर द्वारा, खरेवां मोड़, सेराजी का पूरा, पूराना थाना, महाजनी टोला चौक, प्राइमरी स्कूल चोड़िहार मोहल्ला, समेत अठारह स्थानों पर एक सप्ताह पूर्व से ही दुर्गा माता जी की प्रतिमा को पूजा हेतु स्थापित कर पंडाल व सजावट शुरू कर सोमवार तक पूरी कर ली गई थी। सभी दुर्गा पूजा पंडाल में दुर्गा भक्ति गीत का आयोजन किया गया जहाँ पर भक्तों के द्वारा पूजा करने के बाद दुर्गा माता जी की प्रतिमा पर चढ़ावा चढ़ाया गया । मेला देखने के लिए क्षेत्र के लगभग दो बजे से अमीर और गरीब बूढ़े बच्चे, पुरूष और महिला सभी अपने घर के सदस्यों के साथ नये नये कपड़े पहनकर मेला में पहुंचने लगे चार बजते बजते पूरा कस्बा मेला देखने वालों से खचाखच भर गया और पूर्व की भांति लगभग दस बजे तक मेल चलता रहा।सूर्यास्त होते ही रावण का वध किया गया ।रावण का वध होते ही पूरे मेला में राम की जय जयकार होने लगी ।मेला में शांति बनाए रखने के लिए लगभग 2:30 बजे से पुलिस प्रशासन के द्वारा बलिया लखनऊ मार्ग पर दो स्थान पवई लाडपुर और खरेवां के पास सभी गाड़ियों का आवागमन रोक कर दुसरे रास्ते से कर दिया गया । किसी भी प्रकार की घटना से निपटने के लिए अधिक संख्या में पुरुष और महिला पुलिस फोर्स , व्रज वाहन, फायर ब्रिगेड का पुख्ता इंतजाम किया गया। सुरक्षा के दृष्टि से सीओ फूलपुर एस के सिंह, थानाध्यक्ष सरायमीर राम नरेश यादव व एसडीएम निजामाबाद अनिल कुमार सिंह कर्मचारियों के साथ दोपहर से देर रात तक कस्बा और क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते रहे और उपद्रवियों एवं मनचलों पर कड़ी नजर बनाए हुए थे । दुर्गा समिति चौक व रोडवेज के पदाधिकारियों ने मेला में आए हुए सभी लोगों आभार व्यक्त किया ।
रिपोर्ट- यासीर
ब्यूरो आज़मगढ़।
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
आज़मगढ़।