आजमगढ़।
सगड़ी।
तीन गैर मान्यता विद्यालय को मौके पर कराया बन्द।
बगल के सरकारी विद्यालयों में लगभग 350 बच्चे होंगे अटैच।
पुनः संचालित हुआ तो दर्ज कराएंगे मुकदमा।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लाक हरैया अंतर्गत चल रहे गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयो पर जमीनी कार्रवाई प्रारंभ करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी जनार्दन यादव ने 03 स्कूलों का मौका मुआयना करते हुए बंद कराते हुए उन्होंने बगल के सरकारी स्कूलों में समस्त छात्रों को नामांकित करने के निर्देश मौके पर दिया।और पुनःसंचालित होने पर संबंधित थाना में मुकदमा दर्ज कर कारवाई करने के निर्देश दिए।
वही ब्लॉक क्षेत्र में 75 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को पूर्व में नोटिस जारी की गई थी और अपना पक्ष रखते हुए कागजात दिखाने को कहा गया था पर अबतक इन विद्यालयों ने न तो नोटिस का जबाब दिया ना ही विद्यालय ही बन्द किया।जिससे शनिवार को प्रातः 11:00 बजे छत्रपति शिवाजी पूर्व माध्यमिक विद्यालय रोहुवार पर डेढ़ सौ छात्र और जंय हनुमान प्राथमिक विद्यालय बेलकुंडा, पर डेढ़ सौ छात्र एवं संत रविदास प्राथमिक विद्यालय रोहुवार पर लगभग 50 छात्रों को बगल के सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिला करने का निर्देश देते हुए इन स्कूलों को बंद करने का निर्देश विद्यालय के प्रबंधकों को दिया ।इतना ही नहीं उन्होंने चेतावनी जारी करते हुए यह भी कहा कि यदि पुनः विद्यालय संचालित बिना गैर मान्यता के हए तो संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए प्रतिदिन के हिसाब से 10000 रुपया दंडात्मक कार्रवाई करते हुए वसूली की जाएगी ।जिसकी नोटिस भी जारी किया गया ।इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा किए गए कार्यवाही से क्षेत्र में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की प्रबंधको में हड़कंप मचा हुआ है ।जबकि इन विद्यालयों को विभाग द्वारा अगस्त-सितंबर में नोटिस जारी की गई थी पर विद्यालय धड़ल्ले से संचालित किए जा रहे थे। बार बार क्षेत्र के लोगों की शिकायतें मिलने और विभाग द्वारा कारवाई न करने पर काफी आक्रोश व्यक्त किया गया था।पर अभी भी दर्जनो इंटर कालेज बिना मान्यता के चल रहे है।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
ब्यूरो आज़मगढ़।
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़।