Breaking News

प्रधान के ऊपर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती।

मऊ।

मऊ शनिवार शायंकाल करीब ७-८बजे परदहा ब्लाक के रैनी के प्रधान मुकेश राय अपने अन्य तीन साथीयों के साथ मऊसे  अपने गांव जा रहे थे कि बरलाई मोड़ से पाच सौ मीटर आगे ,पहले से घात लगाकर बैठे कुछ लोगो ने लाठी ,डंडा ,राड से प्राण घातक हमला कर चारो को बुरी तरह से घायल कर दिए तथा दहसत फैलाने के लिए फायर भी किए ,घायलो को एक नीजी अस्पताल मे भर्ती कराकर पुलिस ने गम्भीर धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर लिया ,घटना की जानकारी होते ही जनपद के प्रधानो मे आक्रोस ब्याप्त हो गया तथा जिला कार्य समिति के पदाधिकारियों ने परदहा ब्लाक अध्यक्ष झब्बू सिंह के आवास पर बैठक कर ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया जिसमे जिलाध्यक्ष विवेकानन्द यादव ,प्रदेश प्रभारी रबीन्द्र राय भी उपस्थिति थे ,सभी लोगो ने प्रकाश हास्पिटल जाकर घायल प्रधान व उनके साथीयो से मुलाकात कर आश्वासन दिया कि संगठन हर मुद्दे पर आप के साथ है बैठक मे हरिकेस यादव ,नागेन्द्र राय ,चन्द्र भूषण यादव ,राम भवन ,मनोज यादव ,नरसिंह सिंह ,अरबिन्द सिंह ,सहित २०-२५लोग उपस्थिति रहे।

नगर क्षेत्र में लगाया गया ड्रोन कैमरा ।

पुलिस अधीक्षक मऊ श्री ललित कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद मऊ के नगर क्षेत्र में ड्रोन कैमरा लगाया गया है जिसकी मदद से कस्बे के संवेदनशील स्थानों /मोहल्ले की निगरानी करेगा तथा किसी भी गतिविधियों को कैमरे में कैद करेगा।

रिपोर्ट- विपिन दुबे
     ब्यूरो मऊ।

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                ब्यूरो मऊ

     

     

और नया पुराने