आज़मगढ़।
लालगंज।
लालगंज देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कस्बा लालगंज में सिनेमाहाल तिराहे पर एक गैरेज के सामने गैस लीक करने के कारण एक व्यक्ति के मारुती वैन में आग लग गई, जब तक आग पर काबू पाया जाता पास में खड़ी दूसरी कार भी जलकर पूरी तरह से राख हो गई स्थानीय लोगों ने बताया कि मारूती वैन में गैस रीफिल करने का काम एक डेन्टर द्घारा किया जा रहा था कि अचानक आग लग गयी। फायर ब्रीग्रेड ने सूचना पर पहुंच कर आग पर काबू पायाऔर माकान में रह रहे किराये दारों को भी मसक्त के बाद बाहर निकाल लिया गया।
रिपोर्ट- अंजनी राय
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़