आज़मगढ़।
सरायमीर।
सरायमीर नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग सम्पन्न कराए जाने के मद्देनजर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ग्रामीण पुलिस अधीक्षक व क्षेत्रीय अधिकारी संतोष कुमार सिंह के द्वारा अपराधियों की धरपकड़ व असलहा तस्करों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 30 अक्टूबर 017 समय 8:30 बजे शाम को सरायमीर थानाध्यक्ष राम नरेश यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि स्थानीय थाना क्षेत्र के बलिया लखनऊ मार्ग पर स्थित रामजानकी मन्दिर के पास कुछ अपराधी किस्म के लोग मौजूद हैं सूचना मिलते ही सरायमीर थानाध्यक्ष ने उपनिरीक्षक राजीव कुमार, उपनिरीक्षक रहीमुद्दीन , स्वाट टीम प्रभारी अश्विन पाण्डे, अरविन्द यादव, व काफी संख्या में कांस्टेबल के साथ मुखबिर के द्वारा बताए गए स्थान पर पहुँचे तो वहां मौजूद लोग भागने लगे उनको भागता देख पुलिस ने घेराबंदी कर चार को धर दबोचा । तलाशी ने पर उनके पास से 3 अदद 9 एमएम , अटो सेमी पिस्टल , 3 अदद जिन्दा एक अदद खोखा कारतूस, 12 अदद 32 बोर अटो सेमी पिस्टल, 4 अदद जिन्दा 32 बोर कारतूस, एक अदद रिवाल्वर बरामद हुई पूछने पर तेज प्रताप राय पुत्र ओमप्रकाश राय ग्राम रामगढ़, संतोष यादव पुत्र रामविलास यादव ग्राम हरैया बाईपास, राजेश मिश्रा पुत्र श्रीनिवासन मिश्रा ग्राम चकलालचन्द थाना जीयनपुर आजमगढ़, माता प्रसाद वर्मा पुत्र जयराम प्रसाद वर्मा ग्राम व थाना धानापुर जनपद चंदौली बताया । आगे गिरफ्तार बदमाशों ने कहा शास्त्र के तस्करी का काम कुछ सम्भ्रान्त व्यक्ति भी शामिल हैं जिनके नाम रामचंद्र सरोज ग्राम मुढ़हर थाना बरदह आजमगढ़ , भानु यादव ग्राम नरदह थाना सरायमीर दोनों अध्यापक हैं दो प्रधान जो लालू यादव उर्फ राहुल यादव ग्राम मुढ़हर थाना बरदह , लौहर यादव ग्राम गोसाईं की बाजार थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ हैं । गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस अपराध संख्या 201,202,203;204;205 धारा 307, 120 बी आईपीसी , 3/5/7/25/27 शास्त्र एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा।
रिपोर्ट- यासीर
ब्यूरो आज़मगढ़।
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
आज़मगढ़।