आज़मगढ़।
सगड़ी।
विभिन्न गांवों के लोगों ने निकाला जुलूस और किया नौहा मातम।
कई थानों की पुलिस रही मौजूद रुट किया डायवर्ट।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव के शिया समुदाय द्वारा मंगलवार को कुरैश नगर के कर्बला मैदान से दोपहर दो बजे जुलूस निकाला जो विभिन्न मार्गो से होते हुए जीयनपुर चौक पर पहुंचा और शिया समुदाय ने मोहम्मद साहब के नाती इमाम हुसैन की याद में नौहा मातम किया। जिसमे खतीबपुर, समुंदपुर, पारीपट्टी, घोसी, मुबारकपुर, कोपागंज आदि गांवों के शिया समुदाय के लोग मौजूद रहे। कई थानों की फोर्स जुलूस के दौरान मौजूद रही तो रजादेपुर मोड़ से मनिकाडीह होते हुए अंजान शहीद मार्ग से भारी वाहनों को प्रवेश करार पुलिस ने पहले ही रजादेपुर से और अंजनशहीद से रूट डायवर्ट कर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया था ।
कर्बला के मैदान से जुलूस लगभग 2:00 बजे विभिन्न कस्बों से होते हुए 4:00 बजे कर्बला से होते हुए जीयनपुर चौक पर पहुंचा जहां शिया समुदाय ने तकरीर करते हुए जमकर नौहा मातम किया जो 4:00 बजे से 5 बजे तक नौहा मातम करते रहे। इसके उपरांत जुलूस धीरे-धीरे आगे बढ़ा देर शाम कर्बला के मैदान पर समाप्त हुआ। इस दौरान पानी की प्याऊ की व्यवस्था शिया समुदाय द्वारा चौक पर किया गया था। इस दौरान सैयद कम्म्बर जफर,रिजवान मेहंदी ,मोहम्मद इरफान, जीशान मेहंदी ,अजहर अली ,कैसर अली, हसन मेहदी आदि लोग मौजूद रहे।मौलाना कल्वे हुसैन ने तकरीर किया।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
ज़ोन रिपोर्टर
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
Samachar india live
Bureau Azamgarh