Breaking News

अराजक तत्वों ने फिर तोड़ी डीह और सैय्यद बाबा की मूर्ति।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

ग्रामीणों में जर्बदस्त आक्रोश हैं।

सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवापार गांव में देव स्थल पर स्थापित डीह बाबा और सैय्यद बाबा की मूर्ति को अराजक तत्वों ने सोमवार की रात्रि बुरी तरह तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।मंगलवार की सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई तो काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।और लोगों को समझा बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत कराया। टूटी हुई मूर्ति ठीक कराया।साल भर के अंदर यह तीसरी घटना है।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवापार गांव के पास अंजानशहीद - पकवाइना मार्ग पर सड़क के किनारे  देवस्थान पर सैय्यद बाबा और डीह बाबा की प्रतिमा स्थापित है।जहां पर गांव के लोग पूजा अर्चन करते हैं।
सोमवार की रात  अराजक तत्वों ने डीह बाबा और शायर बाबा के मुख को गर्दन को तोड़कर फेक दिया।और प्रतिमा को बुरी तरह तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।सुबह गांव सुरेश गोड़ पहुंचे तो देखा डीह और सैय्यद बाबा की प्रतिमा टूटी पड़ी है।इसकी सूचना ग्राम प्रधान संजय राम को दिये।साथ ही जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और लोग आक्रोशित हो उठे। सूचना पाकर 100 नंबर की पुलिस पहुंची।इसके बाद सूचना पाते ही जीयनपुर कोतवाली प्रभारी मुनीष चौहान,सीओ सगड़ी सुधाकर सहित भारी संख्या में पुलिस पहुंची।लोगों को समझा बुझा कर मामला को शांत कराते हुए। डीह बाबा और शायर बाबा की  टूटी हुई मूर्ति  को ठीक कराया। इसी तरह 24 दिन पहले 6 अक्टूबर की रात्रि एवं एक वर्ष पूर्व  भी अराजक तत्वों ने शायर बाबा और डीह बाबा की गर्दन को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया था। उस समय भी पुलिस ने ठीक कराया था जिससे मामला शांत हो गया। बार बार हो रही इस तरह की घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। प्रधान संजय राम ने बताया बार बार मूर्ति को तोड़ कर हिन्दुओं के आस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है। लोगों ने  अराजक तत्वों का पता लगाकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।वही मौके पर पहुंचे महाप्रधान राजेश यादव, प्रधान संजय राम सहित सीओ सगड़ी,कोतवाल एवं पुलिस के जवान सहित ग्रामीणों ने सहयोग किया।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
     ज़ोन रिपोर्टर

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                               Samachar india live
                                Bureau Azamgarh

और नया पुराने