Breaking News

मालटारी में छात्र संघ चुनाव का नामांकन कल।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

बैध प्रत्याशियों की घोषणा तीन नवम्बर को।

चुनाव एव मतगणना सात नवम्बर को।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालटारी के छात्रसंघ चुनाव सत्र 2017-- 18 का नामांकन 01 नवंबर को सुबह 11 बजे से 2:00 बजे तक होगा एवं वैधता की जांच 02 नवंबर को 11 बजे से 2:00 बजे तक होगी ।नाम वापसी 0 3 नवंबर को 11:00 बजे से 2:00 बजे तक सम्पन्न होगी एव वैध प्रत्याशियों की घोषणा 03 नवंबर को  5:00 बजे की जाएगी। तो वही चुनाव एवं मतगणना 07 नवंबर को 9:00 बजे से 2:00 बजे तक चुनाव प्रक्रिया संचालित की जाएगी एवं 3:00 बजे से मतगणना की समाप्ति तक मतगणना एवं जीते हुए प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा। चुनाव निर्वाचन अधिकारी डाक्टर कैलाश नाथ गुप्ता ने बताया कि सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं एवं लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों को लागू करते हुए आदर्श आचार संगीता का पालन करते हुए कालेज परिसर एवम आस-पास के बैनर पोस्टर आदि हटा दिए गए हैं एवं विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है।जो चुनाव सम्पन्न होने तक जारी रहेगी।

अध्यक्ष पद से छह , महामंत्री, उपाध्यक्ष पद से पांच-पांच प्रत्याशियों ने खरीदे पर्चे।

मालटारी छात्र संघ चुनाव के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों मे साधना यादव ,रामरतन कुमार ,चंदन कुमार, आशीष यादव, संतोष कुमार ,कुल 6 लोगों ने पर्चा खरीदे हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए सतीशचंद्र यादव, सुजीत कुमार ,संजीत यादव ,सत्य प्रकाश चौधरी ,जय हिंद यादव ,कुल 5 प्रत्याशीयो ने पर्चे खरीदे। महामंत्री पद में विनय कुमार ,अजीत कुमार, वृंदापति कुँअर, सुरेश कुमार गुप्ता ,रामनयन यादव ने पर्चे खरीदे कुल 05। पुस्तकालय मंत्री पद पर विशाल कुमार,अशोक यादव, नागेंद्र यादव, रवि कौशल,चार लोगों ने पर्चे खरीदे । कला संकाय में राहुल गुप्ता,और शिक्षा संकाय में प्रशांत कुमार यादव ने पर्चे खरीदे जिससे दोनों का निर्विरोध चुना जाना तय है। नामांकन प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए डेढ़ सेक्शन पीएसी,एक क्यूआरटी, अग्निशमन दल,सीओ सगड़ी ,08 सब इंस्पेक्टर एवं 20 सिपाही तैनात किए गए हैं। तो कॉलेज गेट के पास पूरब में और कॉलेज गेट से पश्चिम बैरिकेटिंग कर वाहनों का प्रवेश नामांकन के दौरान वर्जित किया जाएगा। और वाहन चुनहवा मार्ग से रामगढ़ होते हुए एव भदाव रामगढ़ मार्ग से पास किए जाएंगे ।नामांकन प्रक्रिया को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर लिया तो पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
     ज़ोन रिपोर्टर

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                               Samachar india live
                                Bureau Azamgarh

और नया पुराने