आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर मे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी लालू जायसवाल ने जनसंपर्क किया, हर वार्डों में हर लोगों से अपने लिए आशीर्वाद मांगा।
लालू जायसवाल ने कहा कि आज जीयनपुर नगर पंचायत सामान्य सीट होने से हर समर्थकों में उत्साह है। हम भी समाज के लोगों के साथ विकास के रास्ते पर चलने के लिए तत्पर रहेंगे और नगर पंचायत जीयनपुर मे जो भी कमियां होंगी उसको पूरा करेंगे जनता का ही सहयोग हमारे लिए जरूरी है जीयनपुर नगर पंचायत के समस्त क्षेत्रवासियों के कहने पर उनका आशीर्वाद रहा तो एक नया इतिहास नगर पंचायत जीयनपुर में रचने का काम करूंगा।
उन्होंने हसन पट्टी आदर्शनगर जामे तुल बनात कुरैश नगर टड़वा बद्दोपुर बाजार खास आर्य नगर क्षेत्रों का भ्रमण किया उनके साथ में चल रहे हैं समर्थित बड़े बुजुर्ग व नौजवानों में खासा उत्साह दिखा।पर अभी कई और भी बीजेपी नेता टिकट के लिए मांग कर रहे हैं। अब देखना है की बीजेपी के टिकट का सेहरा किसके सर पर सजता है। यह तो आने वाला कल बताएगा। इस दौरान साथ मे चल रहे लोगों में सतीश सोनकर, पवन लाल श्रीवास्तव, दिलीप जायसवाल, डब्लू गुप्ता, अरुण वर्मा, चंदन मद्धेशिया, मुकेश जायसवाल, राजेश चौहान, सतीश राय, मदन मोहन लाल श्रीवास्तव, राजेश जायसवाल, ज्वाला प्रसाद जायसवाल, गुड्डू मद्धेशिया, रोहित उपाध्याय, शिव शंकर गुप्ता, राकेश मोदनवाल, राजकुमार निगम, बनारसी विश्वकर्मा, अनिल सोनकर, लालू सोनकर, सरवन सोनकर आदि सैकड़ों समर्थक मौजूद रहें।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
ज़ोन रिपोर्टर
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
Samachar india live
Bureau Azamgarh