Breaking News

तीसरे दिन भी लालगंज में किसी ने नही किया नामांकन।

आज़मगढ़।

लालगंज। नगर पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के तीसरे दिन तक कुल 53 फार्म बिके। 22 नवम्बर को होने वाले प्रथम चरण के चुनाव के नामांकन का फार्म लालगंज तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी कार्यालय पर अध्यक्ष पद के लिए तथा तहसीलदार कार्यालय में सदस्य पद के लिए बेचा जा रहा है। रिटर्निंग ऑफिसर अभय कुमार मिश्रा व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की देखरेख में अध्यक्ष पद के लिए रविवार को 5 तथा सोमवार को 5 फार्म बिके थे मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिये कोई फार्म नही बिका। जबकि सभासद के लिये रविवार 5 सोमवार को 25 तथा मंगलवार को 13 फार्म बिके। इस प्रकार अब तक अध्यक्ष पद के लिए कुल 10 तथा सभासद पद के कुल 43 पर्चे बिक चुके हैं लेकिन नामांकन के लिये कोई  दिग्गज अब तक मैदान में नही उतरा दिखाई दिया।

रिपोर्ट- अंजनी राय 

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

              

    

और नया पुराने