लखनऊ।
प्रदेश सरकार ने 102 इंस्पेक्टरों को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर प्रोन्नति देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में गृह विभाग के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। पदोन्नति के आदेश जल्द जारी हो जाएंगे।
इलाहाबाद में गत नौ नवंबर को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के साथ गृह और पुलिस विभाग के अफसरों की बैठक में इन प्रोन्नतियों पर मुहर लगी थी। सचिव गृह मणि प्रसाद मिश्र और आईजी प्रशासन संजय सिंघल बैठक में हिस्सा लेने इलाहाबाद गए हुए थे। प्रोन्नति पाने वालों में पुलिस के अलावा पीएससी के इंस्पेक्टर के समकक्ष पद वाले अफसर भी शामिल हैं। चयन वर्ष 2017-18 में एक जुलाई 2017 से 30 जून 2018 के बीच रिक्त हुए डीएसपी के 102 पदों पर प्रोन्नति की संस्तुति लोक सेवा आयोग ने की थी।
रिपोर्ट- वीर सिंह
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो लखनऊ