Breaking News

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी।

नई दिल्ली।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी हैं। केंद्र सरकार इस महीने अपने 50 लाख कर्मचारियों और 58 लाख पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर सकती है। यह बढ़ोतरी दो से चार फीसदी हो सकती है।
कर्मचारियों को उनकी आमदनी पर महंगाई को बेअसर करने के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दी जाती है। हालांकि श्रमिक यूनियनें इस प्रस्तावित वृद्धि से खुश नहीं है। उनका मानना है कि इससे मूल्यवृद्धि के वास्तविक असर की भरपाई करने में मदद नहीं मिलेगी।
फन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एंपलॉइज के अध्यक्ष केकेएन कुट्टी ने कहा कि केंद्र सरकार के सहमति वाले फार्मूला के तहत महंगाई भत्ता वृद्धि दो प्रतिशत होगी।
एक 1 जनवरी 2017 से लागू होगी। हालांकि कुट्टी ने इस वृद्धि पर निराशा जताते हुए कहा कि महंगाई भत्ता बढ़ाने के लिए बेंचमार्क माना जाने वाले औद्योगिक श्रमिकों का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक वास्तविकता से दूर है।
उन्होंने कहा कि श्रम ब्यूरो और कृषि मंत्रालय की ओर से आंकी गई वस्तुओं की कीमत में वृद्धि की मात्रा में अंतर है। उनका दावा है कि श्रम ब्यूरो की ओर से कम गुणवत्ता के जुटाए आंकाड़ों की वजह से सीपीआईआईडब्लू एक काल्पनिक संख्या मात्र है, जो हकीकत से बहुत दूर है।
डीए बढ़ाने के लिए 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2017 के बीच औसतन 4.95 फीसदी सीपीआईआईडब्लू होना चाहिए। चूंकि सरकार पिछले साल ही 1 जुलाई 2016 से 2 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा चुकी है, इससे डीए में दो फीसदी की और वृद्धि हो जाएगी।

रिपोर्ट- वीर सिंह

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                 समाचार इंडिया लाइव
                       ब्यूरो दिल्ली

और नया पुराने