Breaking News

ट्रेन दुर्घटना में 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत।

आज़मगढ़।

सरायमीर।

सरायमीर। स्थानीय थाना  क्षेत्र ग्राम खानकाह के पास रेलवे दुर्घटना में 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । जानकारी के अनुसार सरयमीर थाना क्षेत्र के ग्राम ओहदपुर निवासी ओमकार 52 पुत्र भोनू दास लगभग ग्यारह बजे भतीजा शीतल प्रसाद पुत्र किशोरी के साथ सरायमीर बाजार में राशन की दुकान का कार्य करने के बाद ऑख की जांच कराई उसके बाद दो बजे नन्दावं मोड़ पर कुछ काम करने के बाद भतीजा को उसी स्थान पर छोड़ कर पैदल कहकर कि मैं चश्मा की दुकान पर चल रहा हूँ तुम वहां पर आओ । भतीजा चश्मा की की दुकान पर पहुंचकर ओमकार चाचा को नही पाया तो उनके मोबाइल पर काल करना शुरु किया फोन नहीं लगने पर इधर-उधर तलाश करने लगा इसी बीच परिवार के लोग पुलिस के द्वारा सूचना मिली की सरायमीर थाना क्षेत्र के ग्राम खानाकाह रेलवे क्रासिंग से लगभग डेढ़ सौ मीटर पूरब एक व्यक्ति का शव मिला जिसके पास आधार कार्ड है उसमें ओमकार पुत्र भानू ग्राम ओहदपुर थाना सरायमीर दर्ज है सूचना पाते ही बड़ा लड़का संतोष  घटनास्थल पर पहुंचकर शव देखा और बताया कि यह मेरे पिता का शव है ये पेशा से अधिवक्ता हैं परन्तु एक से कुछ दिमागी अपसेट होने के कारण कोर्ट नही जा रहे थे । मृतक के एक लड़की व चार लड़के हैं ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।

रिपोर्ट- यासीर
ब्यूरो आज़मगढ़।

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                आज़मगढ़।

                       

और नया पुराने