Breaking News

मोबाईल की दुकान से मॉनीटर, वीडियो कैमरा सहित लाखों की चोरी।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

सगड़ी :  रौनापार थाना क्षेत्र के  महुला बाज़ार के मुख्य मार्ग पर बीती रात पूर्व मा0 विद्यालय के सामने स्थित मोबाइल की दुकान के शटर का ताला व सेंट्रल लाक तोड़कर चोर लाखों रुपये के कीमती मोबाइल सेट, एक मॉनीटर, सीपीयू, एक वीडियो कैमरा एवं गल्ले से नगदी चुरा ले गए। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महुला निवासी भानुप्रताप सिंह पुत्र रामहंश का पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सामने हिमांशु के नाम से मोबाइल की दुकान है। शनिवार की रात वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए। सुबह बगल में स्थित पान की दुकान खोलने वाले ने देखा कि मोबाइल की दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद उसने दुकान के मालिक को जानकारी दी। दुकान मालिक ने मौके पर जाकर देखा तो उसके शटर का सेंट्रल लाक व बगल में लगे ताले टूटे पड़े हैं। दुकान में रखे दर्जनों की संख्या में कीमती मल्टी मीडिया मोबाइल सेट, एक मॉनीटर, सीपीयू, एक वीडियो कैमरा एवं कैश बॉक्स से करीब आठ हजार रुपये गायब हैं। मोबाइल के कई खाली डिब्बे दुकान में इधर-उधर बिखरे पड़े थे। दुकानदार ने इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

रिपोर्ट- मनोज सिंह

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                 समाचार इंडिया लाइव
                      ब्यूरो आज़मगढ़

और नया पुराने