आज़मगढ़।
सगड़ी।
जीयनपुर थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में मंडई में आग लगाने से एक पशु की मौत हो गई और एक गाय अभी गम्भीर हालत में जीवन मौत से जूझ रही है। जबकि बछड़े की मौत हो गयी।
घाघरा निवासी गुरचरन पटेल पुत्र कनसा पटेल गांव के बाहर खेत मे लगभग 30 वर्षो से मंडई डाल कर रहते है। बीती रात्रि अज्ञात लोगों ने लगभग 11 बजे आग लगा दी। मंडई में तीन पशु बाधे गए थे। जिसमे दो अपनी जान बचाकर खूंटा उखाड़ कर भाग गए पर एक गाय बुरी तरह से जल गई जिसका इलाज प्राइवेट डॉक्टर द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग बुझाई पर तब तक दोनो मड़िइया जलकर राख हो गयी। गुरुचरन के पुत्र बृजेश ने बताया कि सोते समय अज्ञात लोगो ने आग लगाई जिसे पहचानने के लिए जब वह लोग भाग रहे थे तो 100 मीटर तक दौड़ाया। लेकिन पहचान न कर पाया। मंडई में एक इन्जन, साईकिल, 15 कुंटल लगभग आनाज, भूसा 10 कुन्तल , एक चौकी, दो चारपाई, बिस्तर एक पशु आदि जलकर खाक हो गई है। सूचना के बाद भी दमकल नही पहुंची ग्रामीणों ने आग बुझाई।
रिपोर्ट- मनोज सिंह
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़