मऊ।
थाना मधुबन क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ लुटेरों के गिरोह का पर्दाफाश हुआ, एक अदद स्कार्पियों व दो अदद मोटर साइकिल, दो पिस्टल 9 एमएम,एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद तमंचा 312 बोर, 6 अदद जिन्दा कारतुस व एक अदद खोखा कारतुस बरामद किया गया।
निकाय चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा अपराध एंव अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मधुबन पुलिस व स्वाट टीम द्वितीय को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब थाना मधुबन क्षेत्रान्तर्गत फराहा नाला के पास घेराबन्दी कर 6 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अदद स्कार्पियों व दो अदद मोटर साइकिल, दो पिस्टल 9 एमएम,एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद तमंचा 312 बोर, 6 अदद जिन्दा कारतुस व एक अदद खोखा कारतुस बरामद किया गया ।
सरायलखंसी पुलिस को मिली सफलता।
थाना सरायलखंसी क्षेत्रार्न्तगत एक बोलोरो वाहन में 02 ड्रम (400 लीटर) अपमिश्रित ओटी शराब बरामद-
निकाय चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा अवैध शराब करोबार/कारोबारियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सरायलखन्सी पुलिस उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब थाना सरायलखंसी क्षेत्रार्न्तगत खालिसपुर से एक बोलोरो वाहन में 02 ड्रम (400 लीटर) षीरा (ओटी) शराब बरामद किया गया।
थानाध्यक्ष सरायलखन्सी मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर खालिसपुर के पास से आ रही बोलोरो वाहन (यूपी 67 टी 8392) को रोकने का इशारा किया गया जिस पर वाहन में सवार व्यक्ति वाहन को खड़ा कर भागने में सफल रहे तथा उक्त वाहन को चेक किया गया तो उक्त वाहन से 02 ड्रम (400 लीटर) शीरा (ओटी) शराब बरामद हुआ। इस सम्बन्ध में स्थानीय थाने पर अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 519/17 धारा 272 भादवि व 60/62 आबकारी अधि0 का मुकदमा दर्ज किया गया है।
रिपोर्ट- विपिन दुबे
ब्यूरो मऊ।
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो मऊ