Breaking News

अनुष्का तिवारी बनी स्टूडेंट ऑफ़ ईयर।

आज़मगढ़।

लालगंज।

लालगंज स्थानीय तहसील क्षेत्र के नियंमता बाद खैरा लफिया स्थित वाईपी इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव पूरे धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन अनिल कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आगंतुकों व दर्शकों का मन मोह लिया कंपटीशन के दौर मे ब्लू हाउस ने बाजी मारी। इसके अलावा रेड हाउस को दूसरा स्थान व ग्रीन तथा एलो हाउस को प्रायः तीसरा स्थान प्राप्त हुआ कक्षा सात की छात्रा अनुष्का तिवारी को स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब मिला, तो वही टीचर ऑफ ईयर के रूप में दीक्षा सिंह का चुनाव किया गया बेस्ट एम्प्लाई आफ द ईयर के रूप में शिव नारायण सिंह चुने गए कार्यक्रम में प्रमुख रुप से चेयरमैन अनिल सिंह निदेशक शिवम सिंह प्रिंसिपल देवेंद्र सिंह पूर्व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह सुमन सिंह अंकिता सिंह पुष्पलता बाल चंद तिवारी आनंद सिंह सरोज कुमार अमित गुप्ता रतनदीप जगजीवन अंकित सिंह किशन सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में शिवम सिंह ने आगंतुको का आभार प्रकट किया।

रिपोर्ट- अंजनी राय 

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive

                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

              
    

और नया पुराने