Breaking News

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न।

आज़मगढ़।

ब्रह्मस्थान स्थित शिक्षक सदन में शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। जिला मंत्री जितेन्द्र कुमार राय ने आरोप लगाया कि आडिट के नाम पर बीएसए कार्यालय में अवैध वसूली की जा रही है। बिलरियागंज ब्लाक में बीईओ की ओर से मातृत्व अवकाश के नाम पर भी पैसे की मांग की जा रही है।
उनका आरोप है कि जहानागंज ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मातृत्व अवकाश के नाम पर सात-सात हजार रुपये की मांग की जा रही है। शिक्षकों के साथ इस तरह के हो रहे उत्पीड़न को संघ बर्दाश्त नही करेगा। शिक्षा विभाग के कर्मचरियों ने शिक्षकों के प्रति अपना रवैया नही बदला तो आंदोलन किया जाएगा। अन्य शिक्षक नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां बंद नही कि गयी तो शिक्षक संघ आंदोलन करेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी। इस अवसर पर शिव प्रकश चौबे, अमित राय, कृष्णानन्द विश्वकर्मा, कमलेश पांडेय, भूपेन्द्र मिश्र, अजय सिंह, राजेन्द्र यादव, पवन सिंह, सागर सरोज, विकास सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- ब्यूरो

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

              
    

और नया पुराने