Breaking News

नगर पंचायत अजमतगढ़ में हुई नुक्कड़ सभा।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

सपा प्रत्याशी के लिए भरी हुंकार।

सगड़ी। नगर पंचायत अजमतगढ़ का चुनाव हुआ दिलचस्प  विधायक से लेकर मंत्री भी चुनाव प्रचार में जी-जान से लग गए हैं। नुक्कड़ सभा में सपा प्रत्याशी राम प्रकाश सोनकर को जिताने का आह्वान किया। नगर पंचायत अजमतगढ़ में नुक्कड़ सभा की गई जिसमें रामदुलार राजभर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा भाजपा सरकार चारों तरफ से विफल हो गई है। अब लोग सपा के किए गए कामों को याद कर रहे हैं ।वहीं पर जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा भाजपा सरकार झूठ बोलकर सत्ता में आई है आज भी वह झूठ के पुलिंदे पर चल रही है ।सरकार बनने से पहले भाजपा सरकार ने कहा था सभी के खाते में 15- 15 लाख रुपया भेजा जाएगा।लेकिन किसी के खाते में एक भी पैसा नहीं भेजा गया।बे  रोजगारों को नौकरी मिलेगी लेकिन क्या किसी को नौकरी मिली लोगों ने कहा नहीं। जीएसटी लगाकर सभी के दाम बढा दिये गए। गैस भी महंगी हो गई है ।गरीबों की परेशानियां दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। रामदुलार राजभर ने कहा 8 माह में इस प्रदेश का क्या विकास हुआ, विकास चाहते हैं तो सपा प्रत्याशी राम प्रकाश सोनकर को जिताएं। इस नगर पंचायत का चौमुखी विकास होगा। इस मौके पर रामसुंदर निषाद एमएलसी,रमप्रकाश सोनकर, उधम सिंह ,दुर्विजय, राम भवन, रामदरश यादव, डॉक्टर अशद इद्रीश, जय राम पटेल ,राम शब्द यादव आदि लोगों ने भी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर रमेश निषाद, प्रकाश निषाद ,छोटू निषाद ,मुखराज,  श्री राम साहनी  आद ल़ोग  उपस्थित थे।

रिपोर्ट-  ब्यूरो

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                 समाचार इंडिया लाइव
                      ब्यूरो आज़मगढ़

             

और नया पुराने