Breaking News

25 हजार के अंतर्जनपदीय इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

आज बीती रात्रि लगभग 09:30 बजे प्रभारी निरीक्षक अहरौला द्वारा पश्चिमी पट्टी में वाहन चेकिंग के दौरान तेज गति से आ रहे एक पिकप व स्कार्पियो को रोकने पर वाहन सवार द्वारा ईट-पत्थर व फायर करते हुए फूलपुर की ओर भागने लगे, थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम-रिवा सुल्तानपुर, आजमगढ़ के पास पुलिस मुठभेड़ में लूट व डकैती करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक फूलपुर व एक आरक्षी को गोली लगी तथा पुलिस के आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित सेराज पुत्र जुल्फिकार, निवासी-अमिलिया,थाना-अहरौला, आजमगढ़ को चार गोलियां लगी। इसका एक साथी शाबिर पुत्र आबिद, निवासी-नियाऊज, थाना-फूलपुर, आजमगढ़ को भी गिरफ्तार किया गया। इनके गैंग द्वारा जनपद आजमगढ़ सहित जौनपुर, गाजीपुर, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, प्रतापगढ़, वाराणसी, बस्ती, बहराइच, गोरखपुर सहित प्रदेश के दर्जनों जनपदों में 400 से ज्यादा लूट,डकैती व पशु चोरी की वारदात की गई है। घायल अभियुक्त को वाराणसी रेफर किया गया है। जबकि घायल पुलिसकर्मियों का उपचार जिला चिकित्सालय आजमगढ़ में चल रहा है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक स्कार्पियो, एक पिकप, एक अदद तमंचा 312 बोर, एक अदद कट्टा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस व 04 खोखा कारतूस बरामद किया गया।

रिपोर्ट-  ब्यूरो

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                 समाचार इंडिया लाइव
                      ब्यूरो आज़मगढ़

              

    

और नया पुराने