आज़मगढ़।
सगड़ी।
नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर आज जीयनपुर में बसपा की एक बैठक हुई, बैठक में जीयनपुर व अजमतगढ़ नगर निकाय चुनाव को जीतने के लिए सन्तोष सिंह 'टीपू' के साथ विधानसभा सगड़ी के सेक्टर अध्यक्षों ने मिलकर नगर पंचायत चुनाव जीतने के लिए रणनीति तैयार की। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराते हुए अपने मतों को सहेजने के विषय पर गहन चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित विनोद कुमार चौहान (जोन कोवार्डिनेटर), रामपाल ठाकुर, अश्विनी कुमार, सन्तोष सिंह टीपू, रमाकांत चौहान, रामवृक्ष गौतम( विधानसभा अध्यक्ष), कुमार गौरव(प्रत्याशी अजमतगढ़), खुरमुल्ली गुप्ता (प्रत्याशी जीयनपुर), चंद्रकांत सिंह, जानकी राजभर, रामायन राजभर (प्रधान), विश्वनाथ मौर्य, अरविंद कुमार, नागेंद्र यादव आदि लोग रहे।
रिपोर्ट- ब्यूरो
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़