Breaking News

महारथियों का अखाडा बना नगर पालिका चुनाव चर्चाओं का बाजार गर्म।

आज़मगढ़।

मुबारकपुर।

चुनाव मैदान में सबसे आगे पूनम गुप्ता पत्नी प्रेमचन्द आज़मी।

नगर निकाय का चुनाव प्रक्रिया शुरु होते ही मुबारकपुर नगर पालिका में सभी प्रत्याशी जनसम्पर्क में दिन-रात एक कर रहे हैं। वहीं भाजपा के पूनम गुप्ता पत्नी प्रेमचन्द आज़मी बीजेपी के बैनर तले चुनाव लड़ रही हैं, तो वही सपा से करीमुन्निशा पत्नी स्व0 युनुस अंसारी की पत्नी और कांग्रेस से शाहिना एखलाक पत्नी हुमायुं कबीर एवं बसपा से सबाना अंजुम पत्नी सुलेमान अंसारी और आम आदमीं पार्टी से शाहीना पत्नी नेहाल हाशिम तथा निर्दलीय उम्मीदवारों में तमन्ना बानों पत्नी हाजी मुक्तदीर व हबीबुन्निशा पत्नी शमीम अहमद, अख्तरी बानो पत्नी इफ्तेखार अहमद आदि चुनाव मैदान में पूर्णजोर आजमाईश में लगे हुये हैं। लोग अपने-अपने तरीके से घर जाकर जनसम्पर्क कर मतदाताओं से अपने पक्ष में करने की पूरी कोशिश कर रहे है।
कस्बा मुबारकपुर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण मुस्लिम उम्मीदवारों की संख्या अत्यधिक है। एक तरफ बीजेपी अपने बैलेंस वोट के साथ मुस्लिम मतदाताओं में भी सेध मारने की कोशिश कर रही है तो वहीं कांग्रेस व सपा बसपा भी अपने परम्परागत वोट के आधार पर चुनाव में पूर्णजोर कोशिश कर रहे हैं। इस बार मतदाताओं के रुझान के अनुसार परिवर्तन दिखने को मिल रहा है।

चाय की चुस्की और चर्चा।

भारतीय लोकतंत्र में चुनाव की आहट भर हो जाए और चर्चाओं का बाजार गर्म न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। विभिन्न नुक्कड़ों पर चाय पान की दुकानों यहां तक कि घर परिवारों में भी सुबह शाम की चाय की चुस्कियों के दौरान निकाय चुनाव की चर्चा जोर पकड़ने लगी है। कौन जीतेगा या किसको खड़ा होना चाहिए आरक्षण के हिंसाब से या किसने काम किया या नहीं और चुनावी बिंदुओं पर लोगों के बीच चर्चा सुनी जा सकती है। कई लोगों से बातचीत हुई तो बताया कि सबसे आगे पूनम गुप्ता जी है वही मुबारकपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिये सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। वहीँ पूनम गुप्ता के पति प्रेमचंद आजमी भी नगर पालिका परिषद के हर वार्डों में लोगों से मुलाकात कर अपने पक्ष में वोट की अपील कर रहें हैं।
प्रत्याशीयों के पक्ष में उनके समर्थक अपने अपने वोटों को सहेजने में लगे हुए हैं।अब देखना यह है कि - मुबारकपुर की जनता किसके सर पर जीत का ताज रखती है।

रिपोर्ट-ब्यूरो

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़।

और नया पुराने