मऊ।
मऊ/खुरहट रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेन मार्ग रानीपुर खुरहट मार्ग पर सायं 6 बजे बरहा मोड़ के पास साईकिल सवार बच्चे को बचाने में तेज गति से रानीपुर की तरफ से खुरहट की तरफ आ रहे बाईक पर बैठे दो व्यक्ति अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गए जिसमे डिड्डु 26 वर्ष पुत्र दया निवासी कर्मचौरा की हालत गंभीर बनी हुई है, वही दूसरे व्यक्ति उदय प्रताप 20 वर्ष पुत्र महेंद्र निवासी कर्मचौरा को मामूली चोट आने से उसकी हालात ठीक बताई जा रही है । आनन फानन में डिड्डु का प्राइवेट अस्पताल में परिवार वाले भर्ती कराये है जहा उसकी हालात गंभीर बनी हुई है । सूचना पाने के कुछ ही देर में घटना स्थल पर 100 न0 पुलिस और 108 न0 एम्बुलेंस भी पहुची इससे पहले घायल व्यक्ति को इलाज के लिए परिवार वाले ले कर चले गए ।
संवाददाता-धनंजय दूबे
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो मऊ