आज़मगढ़।
सगड़ी।
रौनापार थाना क्षेत्र के महुला छितौनी गांव निवासी शिवम पुत्र बृजा पटेल उम्र 8 वर्ष जोकि अपने ननिहाल मऊ जिले के गोफा हुड़रहा थाना घोसी रह कर पढ़ाई कर रहा था। स्कूल से शिवम 10:00 नवंबर 2017 को गायब हो गया ।जिसकी सूचना शिवम के मामा राहुल पुत्र वृहस्पति ने शिवम के घर महुला छितौनी पर रह रहे परिजनो को दिया। परिजनों ने इसकी सूचना रौनापार थाने को दिया ।जबकि शिवम के पिता ब्रिजा माता सुमन देवी गुजरात में रहते हैं ।और घर पर शिवम की दादी व बहन पूजा रहती है। रौनापार एस ओ राकेश सिंह के निर्देश पर रौनापार पुलिस सक्रिय हुई ।16 नवंबर 2017 को रौनापार थाने के महुला चौकी इंचार्ज संजय यादव को शिवम के मिलने की सूचना बनारस थाना रामनगर में हुई ।शिवम को राम नगर पुलिस ने बताया कि ट्रेन में मिला है। इसके बाद महुला चौकी से 2हेड कांस्टेबल सुरेश यादव व लाल जी सिंह बीती रात ही बनारस के लिए रवाना हो गए। और शिवम को आज महुला चौकी पर लाकर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। शिवम को पाकर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।
रिपोर्ट- ब्यूरो
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़