आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी/आजमगढ़ नगर पंचायत जीयनपुर में मतदाता लिस्ट में नाम न आने की शिकायत अधिकतम लोगों ने की बहुत सारे लोग बूथ तक जाकर झल्लाकर नाराज होकर वापस हो रहे थे। जीयनपुर में भी बहुत अधिकारी एवं उस पर आने जाने वाले अधिकारियों से लोक शिकायत करते नाराज हो रहे थे। जीयनपुर में राजाराम सोनकर पुत्र बलई निवासी समता नगर, गुलामी पत्नी राजाराम, हरकेश पुत्र चंद्रिका समता नगर ,सितारुन पत्नी सुकुरुल्लाह,बाजार खास, रजनी पुत्र जनार्दन निवासी बाजार खास,महरानी पत्नी कुबेर आदि सहित दर्जनों लोग मतदाता लिस्ट में नाम न होने से काफी नाराज थे।
दिनभर दौड़ती रही अधिकारियों की गड़िया
कमिशनर ,डी आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश।
जीयनपुर नगर पंचायत में बुधवार को सुबह जीयनपुर के चार मतदान केंद्रों पर कुल 11 वार्डो के कुल 7662 मतदाताओ ने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर दिया।सुबह साढ़े सात बजे मतदान सभी केंद्रों पर प्रारम्भ हो गया पर सुबह 11बजे तक मतदान काफी धीमा रहा और पहले दो घण्टे में 14 .5 प्रतिशत रहा जो दोपहर बाद तेजी पकड़ा और दो बजे 38.24 प्रतिशत पर पहुंच गया,04 बजे 52 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।जो अंतिम घण्टो में बढ़कर लगभग 65 प्रतिशत से ऊपर चली गयी।
वही फर्जी आधार कार्ड से दूसरे के नामपर मतदान करते 09 लोग पकड़े गए जिनमे 02 महिलाये सामिल है।जिन्हें पुलिस ने पकड़ कर थाने लगई पर बद में छोड़ दिया गया।मजे की बात रही कि प्राथमिक विद्यालय प्रथम जीयनपुर पर संजुम आरा जो बीएलओ है और डियूटी के दौरान ही नगर वार्ड नम्बर 06 टड़वा बद्दो पुर की निवासी है का फर्जी आधार कार्ड लेकर बुरका में दो महिलाये वोट देंने पहुंची तो उसने पहचान लिया और शिकायत की और पुलिस ने पकड़ कर बैठा लिया।चर्चा रही कि लगभग 1000 फर्जी आधारकार्ड बनाये गए थे और जमकर बोगस वोटिंग की गई।जिसे अधिकारियों ने भी माना कि फर्जी वोटिंग हुई है।
कई बार पुकिस ने लाठियां भांजकर लोगो को खदेड़ा।
दिनभर अफवाहे उड़ती रही और अधिकारियों की गाड़ियां दौड़ती रही कुल मिला कर शांति पूर्वक मतदान सम्पन हो गया।
महराजी पत्नी वीरा राम वार्ड संख्या 3 आर्य नगर 90 वर्ष ने जीयनपुर के प्राथमिक स्कूल प्रथम पर आकर मतदान किया ।उनके पुत्र महेश ने गोद में लाकर उनको मतदान कराया। वही उम्र ज्यादा होने की वजह से चल नहीं पा रही थी। फिर भी मतदान करने आयी।उन्होंने बताया कि यह लोकतंत्र का सबसे मजबूत हथियार है इस को छोड़ना नहीं चाहिए इसकी वजह से मैं हर हाल में मतदान करने आयी।
कुबेर 80 वर्ष निवासी खानगाहबहरामपुर ने जीयनपुर प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर स्टैंड के सहारे आकर मतदान किया।वे गठिया रोग से पीड़ित थे। चल नहीं पा रहे थे आकर मतदान किया। और कहा यह हमारा हक है।अपने मत को अवश्य प्रयोग करना चाहिए। दोपहर दो बजे पहुंचे डी आई जी और मण्डलायुक्त ने जीयनपुर पहुंचे और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।कमिशनर ने कहा कि यदि एजेंट पहचान ले तो बिना आधार और पहचानपत्र के वोट डालने दे।लौटना ठीक नही है।और कतार में लगे लोगो से भी जानकारी ली।
सगड़ीनगर पंचायत जीयनपुर के कन्या क्रमोत्तर स्कूल जीयनपुर में मतदान आरम्भ होने के कुछ देर बाद ही एक निर्दल प्रत्याशी से सुरक्षाकर्मियों की झड़प हो गयी ।हुआ कि सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि प्रत्याशी बाहर चले जाय।हटाने लगे इस पर प्रत्याशी ने कहा कि सभी को हटाए इसी बात पर कहासुनी होने लगी जिस पर उपस्थित जवानों ने डंडा फटकार के लोगों को हटाया वहां उपस्थित अधिकसरियो ने लोगों को समझा कर इधर-उधर किया ।उधर सुपर जोनल मजिस्ट्रेट लव कुश त्रिपाठी एडीएम ई व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्र में मय फोर्स के चक्रमण करते रहे। वही सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह जीयनपुर नगर पंचायत व अवधेश कुमार सीओ बलिया से आए हुए सुरक्षा व्यवस्था की कमान अजमतगढ़ में संभाले हुए थे ।उप जिलाधिकारी सगड़ी रवि रंजन भी काफी सक्रियता से चक्रमण करते हुए देखे गए व आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे हर बूथों का निरीक्षण करते रहे पुलिस फोर्स व्यवस्था काफी होने की वजह से नगर पंचायतों में कोई हील नहीं सकता था ।प्रशासन काफी सक्रिय दिख रहा था।
जीयनपुर नगर पंचायत में कुल चार जगह मतदान केंद्र बनाए गए थे जिसमें प्राइमरी विद्यालय प्रथम पर वार्ड 11 हसन पट्टी ,वार्ड 1 खान काहबहरामपुर, वार्ड छ।टड़वाबद्दोपुर, वार्ड नौ जमीअतुल बनात,इस्लामिया स्कूल में वार्ड11 नौसहरा ,वार्ड 3 आर्य नगर व प्राइमरी विद्यालय द्वितीय जीयनपुर पर वार्ड 8 आजाद नगर, वार्ड 5 कुरैश नगर, कन्या विद्यालय जीयनपुर में वार्ड 2 समता नगर ,आर्य नगर वार्ड 03 पर मतदान किए गए।
रिपोर्ट- ब्यूरो
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़