Breaking News

मतदान आरम्भ होने के कुछ देर  बाद ही एक निर्दल प्रत्याशी से सुरक्षाकर्मियों की झड़प।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

सगड़ी। नगर पंचायत जीयनपुर के कन्या क्रमोत्तर स्कूल जीयनपुर में मतदान आरम्भ होने के कुछ देर  बाद ही एक निर्दल प्रत्याशी से सुरक्षाकर्मियों की झड़प हो गयी ।हुआ कि सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि प्रत्याशी बाहर चले जाय।हटाने लगे इस पर प्रत्याशी ने कहा कि सभी को हटाए इसी बात पर कहासुनी होने लगी जिस पर उपस्थित जवानों ने डंडा फटकार के लोगों को हटाया वहां उपस्थित उपस्थित अधिकारियों ने लोगों को समझा कर इधर-उधर किया उधर सुपर जोनल मजिस्ट्रेट लव कुश त्रिपाठी एडीएम ई व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्र में मय फोर्स के चक्रमण करते रहे। वही सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह जीयनपुर नगर पंचायत व अवधेश कुमार सीओ बलिया से आए हुए सुरक्षा व्यवस्था की कमान अजमतगढ़ में संभाले हुए थे ।उप जिलाधिकारी सगड़ी रवि रंजन भी काफी सक्रियता से चक्रमण करते हुए देखे गए व आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे हर बूथों का निरीक्षण करते रहे पुलिस फोर्स व्यवस्था काफी होने की वजह से नगर पंचायतों में कोई हील नहीं सकता था ।प्रशासन काफी सक्रिय दिख रहा था। अजमतगढ़ नगर पंचायत में स्मिथ इंटर कॉलेज व कन्या क्रमउत्तर स्कूल व अजमतगढ़ प्राइमरी स्कूल पर मतदान केंद्र बनाए गए थे ।जिसमें स्मिथ इंटर कॉलेज में इंदिरा नगर वार्ड 7 ,राजीव नगर वार्ड 6 ,अली नगर वार्ड 11 वार्ड ,1 मुकुंद नगर। व कन्या क्रमोत्तर में वार्ड 10 मछली शहर ,वार्ड 9 गौरी शंकर नगर व प्राइमरी स्कूल पर वार्ड दो महादेव नगर वार्ड, 4 मुकुंद नगर वार्ड, 5 गुरु गोविंद सिंह नगर वार्ड 8 रामपुर के मतदाताओं ने मत डाले ।
जीयनपुर नगर पंचायत में कुल चार जगह मतदान केंद्र बनाए गए थे जिसमें प्राइमरी विद्यालय प्रथम पर वार्ड 11 हसन पट्टी ,वार्ड 1 खान काहबहरामपुर, वार्ड छ।टड़वाबद्दोपुर, वार्ड नौ जमीअतुल बनात,इस्लामिया स्कूल में वार्ड11 नौसहरा ,वार्ड 3 आर्य नगर व प्राइमरी विद्यालय द्वितीय जीयनपुर पर वार्ड 8 आजाद नगर, वार्ड 5 कुरैश नगर, कन्या जीयनपुर में वार्ड 2 समता नगर ,वार्ड 7 बाजारखास,वार्ड 11 आदर्श नगर पर मतदान किए गए।

रिपोर्ट-  ब्यूरो

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                 समाचार इंडिया लाइव
                      ब्यूरो आज़मगढ़

और नया पुराने