Breaking News

बिना दाखिला लिए ही निकल गई छात्रवृत्ति, पीड़ित छात्र ने लगाई मंडलायुक्त से न्याय की गुहार।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

जनपद के समाज कल्याण विभाग आये दिन घोटाले की खबर आती रहती है की छात्रवृत्ति में गोलमाल का एक और मामला प्रकाश में आ गया, मंगलवार को पीड़ित छात्र ने इस मामले में कॉलेज के प्रबंधक और बैंक की शाखा प्रबंधक पर फर्जी आवेदन के जरिए छात्रवृत्ति निकालने की शिकायत मंडलायुक्त से की, वही कॉलेज प्रबंधक का कहना है कि- एडमिशन लेने के बाद छात्र ने अपनी छात्रवृत्ति के रकम निकालने के बाद परीक्षा नहीं दी थी, यह झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। सगड़ी तहसील के सराय सागर मालटारी गांव निवासी ओम प्रकाश पुत्र बलकरण राम ने मंगलवार को मंडलायुक्त से की शिकायत पत्र देते हुए बताया कि- मैंने वर्ष 2016-17 बी.एड में भीमवर क्षेत्र के बरोही स्थिति एक डिग्री कालेज में प्रवेश के लिए अंक पत्र व प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी कार्यालय में जमा किया लेकिन रुपये के अभाव में दाखिला नहीं ले सका, पुनः 2017-18 में हमनें बी.टी.सी. कालेज ताहिरपुर बघावर में दाखिला कराया। मुझे बी.टी.सी. की छात्रवृत्ति का फॉर्म भरने पर पता हुआ की मेरा बी.एड में फर्जी तौर से प्रवेश लेकर फर्जी तरीके से मेरा काशी गोमती संयुक्त क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सरदहा बाज़ार में खाता खुलाया गया है, जिसमें महाविद्यालय प्रबंधक व बैंक प्रबंधक की मिली भगत से फर्जी तरीके से 52000/- रुपये छात्रवृत्ति के रूप निकाल लिए गया, उसने आगे बताया कि जब यह मामला मेरे संज्ञान में आया तो बैंक प्रबंधक से मैंने इसकी शिकायत की पर उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया, फिर मै महाविद्यालय प्रबंधक को भी इस फर्जीवाड़े से अवगत कराया पर उन्होंने इस भी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया। पीड़ित ने मंडलायुक्त से इस इस सन्दर्भ में बैंक प्रबंधक और महाविद्यालय प्रबंधक के खिलाफ जांच कर, फर्जी खाता खोलकर रुपये निकालने वाले दोषियों के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए न्याय की मांग की है। इस सन्दर्भ में आज मंडलायुक्त की तरफ से जांच प्रक्रिया भी शुरू हो गयी जिसमें अधिकारी विद्यालय से लेकर बैंक प्रबंधन से पूछताछ की तथा पीड़ित छात्र बयान लिया, अब देखना यह है कि इस मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही हो पाती है या फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
                                                 
रिपोर्ट – वीर सिंह

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                 समाचार इंडिया लाइव
                      ब्यूरो आज़मगढ़

और नया पुराने