मऊ।
मऊ: अतिसंवेदनशील चिरैयाकोट नगर पंचायत में फर्जी मतदान के दौरान बवाल, जिला अधिकारी मौके पर पहुंचे,एक दर्जन लोगों को फर्जी आधार कार्ड के साथ दबोचा गया,थाने में लाए गए हो रही पूछताछ।
जिलाधिकारी ने कहा कि फर्जी आधार कार्ड वाले जेल जाएंगे।
मऊ नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में 1:00 बजे तक तकरीबन 35 फ़ीसदी मतदान हुए हैं बहुतेरे अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर फर्जी आधार कार्ड को लेकर बवाल मच रहा, पुलिस फोर्स की कड़ी चौकसी की गई है।
कोपागंज के पथ पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, फर्जी एजेंट धराया।
मऊ : कोपागंज नगर पंचायत के कन्या जूनियर हाईस्कूल में बने आदर्श मतदान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम- एसपी।
यहां के कुछ मतदान केंद्रों पर फर्जी एजेंट को लेकर दूसरे प्रत्याशी समर्थकों में आक्रोस, सुरक्षा कर्मियों से झड़प, सुरक्षाकर्मियों ने लाठीचार्ज कर बाहर खदेड़ा। वोटर लिस्ट से नाम कटने की शिकायत सभी मतदान केंद्रों पर मिली।वोटर लिस्ट से नाम कटने को लेकर आक्रोश, कई परिवार में सभी मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कटने की शिकायत, कुल मिलाकर नगर क्षेत्र में बने कुल 7 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है, मुस्लिम बाहुल मतदान केंद्र पर पुरुष महिला मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही।
रिपोर्ट- विपिन दुबे
ब्यूरो मऊ।
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो मऊ