Breaking News

आगरा शहर में ताबड़तोड़ लूट और स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले पांच हार्डकोर बदमाश गिरफ्तार।

आगरा।

आगरा से विकास गुप्ता की रिपोर्ट-

आगरा शहर में ताबड़तोड़ लूट और स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले पांच हार्डकोर बदमाशों को आगरा की छत्ता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस टीम ने तीन तमंचे, 3 जिंदा कारतूस , दो बाइक और 13 हजार की नकदी बरामद की है । इन बदमाशों के खिलाफ आगरा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 13 अपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें तीन बदमाश वह है जिन्होंने 3 दिन पहले शाहगंज थाना क्षेत्र के खेरिया मोड़ पर सर्राफ यतेंद्र अग्रवाल को तमंचा दिखाकर सोने से बैग लूट लिया था जिसमें सर्राफ का सोना और अन्य सामान रखा हुआ था,
आगरा में ताबड़तोड़ लूट की वारदातों में इजाफा करने के इरादे से निकले 5 शातिर बदमाशों को आगरा की छत्ता पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पकड़ में आए इन पांच बदमाशों के नाम अयूब, शिवा जीतू ओमवीर और राहुल हैं । इनमें अयूब , शिवा और जीतू वह तीन बदमाश है जिन्होंने शाहगंज खेरिया मोड़ पर सर्राफ यतेंद्र अग्रवाल से सोना लूटा था । जबकि ओमवीर और राहुल इस गिरोह के साथ मिलकर आगरा में 20 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुके हैं । जिनमें 13 मामलों में पीड़ितों ने हिम्मत दिखाकर मामला दर्ज कराया और अब थाने पहुंचकर बदमाशों की शिनाख्त कर रहे हैं । सीओ छत्ता संजय कुमार सागर का कहना है बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस लगातार लूटे गए सोने को तलाश रही है । इसके लिए एक तालाब को भी खंगाला जा रहा है। जबकि पुलिस टीम इस वारदात में शामिल रहे दो बदमाशों की सरगर्मी से तलाश कर रही है ।
गनीमत रही कि पुलिस टीम में समय रहते इन पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया वरना ये शातिर बदमाश शहर में बड़ी संगीन वारदात को अंजाम दे डालते ।
पुलिस टीम अब वारदात में शामिल रहे दो अन्य बदमाशों की तेजी से तलाश कर रही है ताकि वारदात के खुलासे को अंजाम तक पहुंचाया जा सके।

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आगरा।

          

              

और नया पुराने