आज़मगढ़।
सगड़ी।
मेरा जो छीन गया वह मुझे कोई वापस नहीं दे सकता, पर सगड़ी की जनता ने जो दिया है उसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी। - बन्दना सिंह (विधायक)
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बाबू सन्त प्रसाद इंटर कालेज रामगढ़ में मंगलवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया, इस दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया, प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया।
सर्वप्रथम समारोह की अध्यक्षता कर रहे डॉ० चन्द्रदेव राय ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया, कार्यक्रम की शरुआत सरस्वती वंदना से हुई।
विधायक बन्दना सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि- आज के समय में इन बच्चों को तकनीकी शिक्षा की जरूरत है, लेकिन उसके साथ साथ संस्कार और सभ्यता की आवश्यकता है। क्षेत्र के बच्चों को उच्चतम स्तर पर शिक्षा मिले, इसके लिए मैं प्रयत्नशील रहूँगी, जो मेरा छीन गया वह तो वापस मुझे कोई नहीं दे सकता, पर सगड़ी की जनता ने जो दिया है उसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी, मैं इन बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूँ।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रामानन्द सरस्वती पुस्तकालय निदेशिका व महिला समाजसेवी हिना देसाई ने बेटियों की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि- आज बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया जा रहा है, पर विडंम्बना यह है कि- गर्भ में ही बेटियों को मार दिया जाता है, दहेज रूपी दानव ने समाज को बुरी तरह से जकड़ रखा है, पर इन बेटियों के साथ समानता का यदि व्यवहार करें, उनके अधिकारों को हम समझे तो हमारी बेटियां भी कंधे से कंधा मिलाकर देश का नाम रोशन कर सकती हैं जिसके कई उदाहरण आज भी जिंदा हैं।
विद्यालय प्रबंधन दीपक राय ने कहा कि- हम अपने विद्यालय के बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं अच्छा संस्कार देने की दिशा में कार्य कर रहे हैं, इस तरह के समय समय पर कार्यक्रम करा कर बच्चों की प्रतिभा को सही दिशा देने के लिए प्रयासरत हूँ।
कार्यक्रम में हनुमान चालीसा पर सुजीत, दीपक, मुनीश, जयहिंद, सोनम, पूजा, प्रियंका, रंजना, सुष्मिता ने डांस प्रस्तुत किया। वन्दे मातरम पर प्रवीण चौरसिया, आलोक चौधरी, मंजू, बन्दना कुमारी आदि ने सभी को भाव विभोर कर दिया।
वहीँ बच्चों ने जय माँ काली रिकार्डिंग डांस पर श्रोताओं को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया, किसान गीत, फैशन शो, डांडिया नृत्य, राजस्थानी डांस, भ्रूण हत्या पर नाटक, प्रस्तुत कर खूब वाह वाही लूटी।
कार्यक्रम का संचालन नीरज राय ने किया, विद्यालय परिवार की तरफ से जगदीश सिंह, मु० सुहेल, कमलेश, उमाकांत मिश्र, प्रवीण तिवारी, मदन मिश्रा आदि ने विशेष सहयोग दिया।
आगन्तुकों में प्रमुख रूप से राजेंद्र राय, नागेंद्र यादव, अरविंद राय, डॉ०अंगद राय, बेचू गुप्ता, आलोक राय, नरसिंह नारायण पांडेय, कमलेश राय, मुकेश राय, मंटू सिंह आदि लोग रहे, अंत में विद्यालय प्रबंधन दीपक राय ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
रिपोर्ट- ब्यूरो
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़