आज़मगढ़।
मुबारकपुर।
शाहगढ़ बाजार स्थित राम जानकी मठ में बुद्धवार को विद्युत कैम्प लगाकर विद्युत उपभोक्ताओं से 1,70000 रुपये बकाया वसूल किया गया। आधा दर्जन लोगों पर विद्युत चोरी का मुकदमा भी दर्ज किया गया तथा बडे बकायेदारों का लगभग एक दर्जन लोगों का कनेक्शन न देने के कारण काटा गया। विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्यवाही होने से उपभोक्ताओं में हडकंप मचा हुआ है।
विद्युत उपकेन्द्र मुहब्बतपुर पर तैनात विद्युतकर्मी व अधिकारियों ने शाहगढ़ बाजार स्थित राम जानकी मठ में विद्युत कैम्प लगाया, कैम्प में शाहगढ़ व आस-पास के क्षेत्रों से विद्युत उपभोक्ताओं की बकाया धनराशि कुल 1,70000 रुपये वसूल की गई। विद्युत चेकिंग के दौरान सरदारपुर राजपूत गांव के कुद्दुस पुत्र अब्दुल मजीद, शौकत अली पुत्र ऐनुल, इम्तेयाज पुत्र मुहम्मद सैयाद, अनिरुद्दीन पुत्र मु0 फरीद सहित आधा दर्जन लोगों पर सिधारी थाने में विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। विद्युत चोरी के सम्बन्ध में विद्युत अधिकारियों ने संयुक्त हस्ताक्षर से थाने में तहरीर दिया। वहीं बडे बकायेदारों जिनके उपर बिजली का 30 हजार से अधिक बकाया था उनके कनेक्शन भी काट दिये गये। इस कैम्प में एसडीओ विजय कुमार, राम उजागिर पाल, विद्युत अभियंता यदुवेश राय, रामउजागिर पाल, वकील अहमद, सुनिल कुमार, नन्द किशोर, झिन्नक आदि लोग शामिल थे।
रिपोर्ट- ब्यूरो
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़