आज़मगढ़।
मूसहर जाति के उत्थान एवं विकास के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं संचालन की जानकारी लेने तथा अधिकारी एवं कर्मचारियों की आवश्यक दिशा निर्देश देने हेतु बुधवार को दोपहर में 01ः00 बजे समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक जितेन्द्र सिंह ब्लाक कार्यालय पहुंचे और सभागार में एक बैठक कर मुसहर जाति को सरकार द्वारा दी जानी वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि मूसहर जाति के लोगों को विधवा, वृद्धा, विकलांग पेंशन, आवास, उनका राशन कार्ड, मूसहर में लगाये गये इण्डिया मार्का हैण्डपम्प की स्थिति एवं आवश्यकताओं की जानकारी विभाग को सर्वे करके एक सप्ताह के अन्दर करायें। यह कार्य सेक्रेटरी गांवों में जाकर घर घर एक एक फर्द से मिल कर जानकारी एकत्र कर उसकी रिपोर्ट तैयार करें और विभाग को सौंपें। रिपोर्ट में यह भी सुनिश्चित करें कि उपरोक्त सुविधाओं के अतिरिक्त अन्य और कौन कौन सी सुविधाओं की दरकार है। उन्होंने जोर देते हुये कहा कि वृद्धा पेंशन का आन लाइन आवेदन तय समय सीमा के अन्दर ही निस्तारित करें, आवेदकों का आधार कार्ड अनिवार्य रूप से फीड करा लें।
बैठक में खण्ड विकास अधिकारी राजीव कुमार वर्मा, एडीओ पंचायत विरेन्द्र राय, एडीओ समाज कल्याण विवेक सिंह, एडीओ महिला मधुचन्दा सिंह, सहायक लेखाकार जफर मसूद अब्बासी, सेक्रेटरी विनोद यादव,कैलाश सोनकर, विनय सिंह,बृजेश राव, बिकाऊराम, मनोज यादव, एपीओ शशिभूषण सिंह आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
रिपोर्ट- ब्यूरो
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़