Breaking News

विश्वकर्मा समाज की हुई बैठक।

आज़मगढ़।

विश्वकर्मा समाज कि तरफ एक समान्य समारोह बैठक  विजय वर्मा की अध्यक्षता में धर्मराज शर्मा के आवास पर आहुत की गई।
जिसमें मुख्य अतिथि पुर्व मन्त्री कृष्णमुरारी विश्व कर्मा आवस्यक निर्यातक रहे अपने सम्बोधन में कहा कि- भाजपा ने वह समान्य दिया जो मै 22 वर्षों तक बसपा और काग्रेंस जैसीं पार्टियों की निस्वार्थ सोवा सेवा की लेकिन सभी ने समाज का वोट लिया और छलावा दिया अगर किसी ने मेरा ही नहीं पुरें विश्वकर्मा समाज का मान बढ़ाने का काम किसी ने किया है, तो वह है भाजपा। जो मुझे दिदारगंज विधान सभा प्रत्याशी बनाकर समाज के विकास और उत्थान के लिए विश्वकर्मा की पहचान दी है और पार्टियों में पैसे वालों को सम्मान मिलता है पर बीजेपी मे ऐसा नहीं है, विश्वकर्मा समाज का भी दायित्व बनता है की जो पार्टियां विश्वकर्मा समाज का सम्मान देगी उसी को तहजीब देने कि जरूरत है।
श्री विश्वकर्मा ने सपा, काग्रेस, बसपा के  नीतियों को भी कटघरे मे खड़ा किया और बीजेपी को छोड़ सभी पार्टियों को पिछड़े वर्ग का विरोधी बताया।
उन्होंने ने कहा की 4 सितंबर को मैं अमित शाह जी से मिला और बताया कि विश्व कर्मा समाज मे 60 सेन्टीमीटर से कम आरा मशीन कुटीर उघोग मे काम लिया जाता है, जिसमें समाज के लोगों को अनावश्यक परेशान किया जाता है, जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से जांच कराया और 11सितंबर को 60 सेन्टीमीटर से कम वाली आरा मशीन को नियमावली से दुर रखा गया है, यही है भाजपा कि असली नीति उन्होंने कहा कि भाजपा ने समाज को राजनैतिक मुख्य धारा से जोड़ कर एक पहचान दी है।
बैठक को भाजपा के प्रत्याशी रहे लक्षण मौर्या ने कहा कि- कृष्ण मुरारी जिन्हें विश्वकर्मा समाज ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तरीय की पहचान दी है पार्टी मे इनका बहुत ही उचा कद है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की पूरे प्रदेश और देश मे विश्वकर्मा समाज का किसी प्रकार का प्रकरण आता है तो कृष्ण मुरारी जी को राष्ट्रीय नेतृत्व में जिम्मेदारी दी जाती है यह विश्वकर्मा समाज के लिए गौरव की बात है।
बैठक कि अध्यक्षता विजय वर्मा  ने किया, संचालन विनोद शर्मा ने किया।
इस अवसर पर अनिल शर्मा, डाक्टर नगीना,राम ,राम आसरे विश्वकर्मा, गोपाल जी ,पन्ना लाल शर्मा, निलेश शर्मा, अच्छे लाल, सन्तोष, रामाधार हरिश्चंद्र शर्मा, शिवचंद्र, रामविलास शर्मा,आदि लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट- ब्यूरो

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

              

    

और नया पुराने